0008004430039

हमारे बारे में

नवाचार सिद्धांतों वाली कंपनी

हमारा लक्ष्य है ऑनलाइन ट्रेडिंग उद्योग में आ रहे वैश्विक बदलाव में योगदान देना – अधिक पारदर्शिता लाते हुए ट्रेडिंग को वास्तविक अर्थ में जन-जन तक पहुंचाना।
1,4 m

ट्रेडिंग खाते खोले गए

777 b

ऑर्डर्स निष्पादित किए गए

10

सुरक्षित भुगतान विधियां

8

समर्थित भाषाएं

16

बाज़ार में समय

Forex4you वर्ष 2007 में एक स्पष्ट उद्देश्य से शुरू किया गया था

E-Global Trade & Finance Group, Inc. वर्ष 2007 में शुरू किया गया, साथ ही इसके संस्थापकों ने Forex4you ट्रेडमार्क के साथ अपनी पहली ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवा की भी शुरुआत की। युवा, ऊर्जा से भरपूर और सफलता के भूखे हम लोगों ने इस उद्योग में बदलाव के उद्देश्य से अपने प्रयास शुरू किए।

Share4you, अपनी तरह का पहला सोशल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, 2013 में शुरू किया गया।

नई-नई विकसित प्रौद्योगिकी लाते हुए और अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए हमने साल-दर-साल वृद्धि की। फिर 2013 में हम एक अभूतपूर्व सोशल ट्रेडिंग सेवा, Share4you, लेकर आए, जिसमें कोई भी वित्तीय बाज़ारों का एक हिस्सा बन सकता है, भले ही उनके पास ट्रेडिंग का कितना ही कम अनुभव क्यों न हो। यह उद्योग-जगत में एक पथ-प्रदर्शक प्रोजेक्ट की तरह था और ऑनलाइन सोशल ट्रेडिंग में जबरदस्त उछाल इसके एक साल बाद आया।

2016 में हम अपने खुद के लिक्विडिटी एग्रीगेटर और ऑर्डर निष्पादन प्रौद्योगिकी – MarketPlace लाए

हम अपनी सेवाओं और उत्पादों में बेहतरी लाने के लिए लगातार आधुनिकतम प्रौद्योगिकी में निवेश करते हैं। 2016 में हम MarketPlace लाए – हमारी अपनी लिक्विडिटी एग्रीगेटर और ऑर्डर निष्पादन प्रौद्योगिकी – । ऐसा सॉफ्टवेयर जो विभिन्न लिक्विडिटी प्रदाताओं के ऑफर इकट्ठे करता है और सर्वोत्तम बिड/आस्क कीमतें चुनकर उन्हें ग्राहक के टर्मिनल पर भेजता है। इससे ग्राहक के अनुरोध का निष्पादन हमेशा ही सर्वोत्तम उपलब्ध कीमतों पर होता है। हमने उद्योग में अग्रणी WebTrader, मोबाइल एप्लिकेशन और पीसी के लिए प्लेटफॉर्म खुद विकसित किए हैं।

…और हम साल-दर-साल निरंतर तरक्की कर रहे हैं। हमारे मील के पत्थरों पर नज़र डालें।

Forex4you ब्रांड हमारे पहले खातों, Cent Lite और Classic Lite के साथ शुरू किया गया था।
खास 3-स्तरीय भागीदार प्रोग्राल लाँच किया गया।
Forex4you वैश्विक होते हुए – भारत में कार्यालय खोला गया।
निशुल्क 24
5 ग्राहक मदद लाइन की शुरुआत।
ऑर्डर्स की संख्या 1 करोड़ पहुंची।
सक्रिय ग्राहकों की संख्या ने 10 000 का आंकड़ा छुआ।
बोनस प्रोग्राम लाँच किया गया।
प्रोफेशनल खाता प्रकार -Pro STP – की शुरुआत हुई।
ग्राहक निधि में वर्ष 2008 की शुरुआत से वर्ष 2010 की शुरुआत के बीच 31.55 गुना वृद्धि हुई।
ऑर्डर्स की कुल संख्या 5.5 करोड से अधिक हुई।
Cent और Classic NDD खाते शुरू किए गए।
Trader Room में Dow Jones समाचार उपलब्ध होने लगे।
बंद ऑर्डर्स की मात्रा आधार मुद्रा इकाई में 154.83 अरब पहुंची।
कर्मचारियों की संख्या 100 के पार पहुंची।
कुल सक्रिय खातों की संख्या 100 000 तक पहुंची।
खोले गए 500 000+ ट्रेडिंग खातों में हंद ऑर्डर्स की कुल संख्या 16 करोड को पार कर गई।
PAMM सेवा शुरू की गई।
दैनिक ट्रेडिंग लेनदेन 2 300 000 से अधिक हुआ।
भागीदारों की संख्या 150 000 से अधिक हुई।
2011 के मुकाबले 2012 में कंपनी की कुल संपत्तियों में 58.18% की बढ़ोत्तरी।
FSC द्वारा निवेश व्यापार लाइसेन्स जारी किया गया।
सोशल ट्रेडिंग सेवा – Share4you – शुरू की गई।
सिंगापुर की सबसे बड़ी बैंक OCBC में खाता खोला गया।
“बेस्ट फॉरेक्स कंपनी इन दी फील्ड ऑफ एफिलिएटेड प्रोग्राम्स” और “बे्स्ट फॉरेक्स ब्रोकर्स इन साउथ-ईस्ट एशिया” पुरस्कारों की प्राप्ति।
Forex4you दो सीज़न्स के लिए KHL चैंपियनशिप का भागीदार बना।
थाईलैंड की अग्रणी बैंक – Bangkok Bank – के साथ सहयोग शुरू किया गया।
KPMG द्वारा लेखापरीक्षण किए गए KPIs का प्रकाशन किया गया।
Willis Group Holdings plc. के साथ काम शुरू किया गया।
Forex4you, Blancpain GT Series मॉस्को के सामान्य प्रायोजक बने।
40% से अधिक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात हासिल किया।
ट्रेडिंग खातों की संख्या ने 1 000 000 का आंकड़ा छुआ।
ट्रेडिंग सधनों में बड़ा विस्तार।
Trader Room की रचना बदलकर मोबाइल-हितैषी इंटरफेस लाया गया।
iOS और Android के लिए Forex4you मोबाइल ट्रेडिंग एप्लिकेशन लाँच की गई।
MarketPlace – खुद का लिक्विडिटी एग्रीगेटर – स्थापित किया।
नया भागीदार प्रोग्राम शुरू किया – PRO STP Markup.
लक्ज़ेमबोर्ग वित्त मंत्रालय द्वारा ब्रोकरेज के लिए अधिकृत किया।
वियतनाम में कार्यालय खोला गया।
थाईलैंड में दूसरा कार्यालय खोला गया।
Share4you पर कॉपी किए गए ऑ्डर्स की संख्या 5 करोड तक पहुंची।
IAIR पुरस्कार – “दी बेस्ट फॉरेक्स ब्रोकर इन साउथ ईस्ट एशिया” – हासिल किया।
Forex4you टोयोटा फॉर्च्यूनर प्रतियोगिता आयोजित की, और हमारे प्रतियोगिता विजेता को अद्भुत नई कार प्रदान की
हमारे पारंपरिक उपकरणों की लंबी सूची में क्रिप्टोकरेंसी को जोड़ा गया
सर्वश्रेष्ठ ब्रोकर 2018 के लिए प्रतिष्ठित Le Fonti IAIR अवार्ड® प्राप्त किया
Share4you उद्योग में अपना 5 वां सफल वर्ष मनाता है
सफलतापूर्वक Forex4you एशिया सेमिनार टूर आयोजित किया
आकर्षक नए Share4you प्रदर्शन शुल्क का शुभारंभ किया
अधिक सुनिश्चित करने के लिए Share4you ट्रेड प्रोसेसर अपडेट किया गया, और अधिक सुरक्षित ऑर्डर कॉपी किया गया
हाट याई – थाईलैंड में अपने ग्राहकों की बेहतर सेवा के लिए एक नया कार्यालय खोला
पूरे थाईलैंड में 50 से अधिक सफल सेमिनार आयोजित किए गए
हनोई (अगस्त 2019) में हमारे वफादार ग्राहकों को पूरा करने के लिए दो नए कार्यालय खोले गए, और दानंग (दिसंबर 2019)

2007 से सक्रिय खातों की संख्या

2022 में हमारे द्वारा हासिल नतीज़े

117’032

सक्रिय खाते

$ 19’445’710

भागीदार मुनाफ़ा

तो Forex4you ही क्यों चुनें?

हम नए तरीक खोजते हैं

हम प्रौद्योगिकी में निवेश करते हैं और खुद की प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित करने में भी सक्रिय रूप से जुटे हैं, जिससे हम अपने कई प्रतिस्पर्धियों से हटकर हैं। हमारी कंपनी की एक प्रमुख विशेषता है हमारे अपने उत्पादों का विकास।

हम ईमानदार हैं

हम अपने ग्राहकों से और खुद से ईमानदार रहते हैं। हमारी कार्यनिर्वाह-क्षमता और प्रतिष्ठा हमें अपने ग्राहकों के साथ उच्च विश्वास के संबंध बनाने में मदद करती है, जोकि वित्तीय बाज़ार में खास तौर पर महत्त्वपूर्ण है।

हम अंतरराष्ट्रीय हैं

हम एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी हैं जो इंटरनेट के ज़रिये दुनियाभर के ग्राहकों को सेवा देती है। हमारे कर्मचारी यूरोप और एशिया में पदस्थ हैं – ताकि विभिन्न देशों के ग्राहकों की ज़रूरतों को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके, साथ ही सांस्कृतिक भिन्नताओं को समझा और अपनाया जा सके।

हम कार्यक्षम हैं

हमें फॉरेक्स मार्केट की गहरी समझ है। हम उसके प्रमुख सहभागियों को और उनकी कार्यप्रणाली को जानते हैं हमारा ज्ञान अपने खुद के अनुभव से आया है, जिससे हम व्यावसायिकता और कार्यनिर्वाह-क्षमता के सर्वोच्च स्तर पर बने रह सकते हैं।

और सबसे बड़ी बात, हम दीर्घकालीन संबंध बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं

हम ग्राहकों, भागीदारों और कर्मचारियों के साथ दीर्घकालीन परस्पर लाभप्रद सहकारिता बनाए रखने पर ज़ोर देते हैं।