0008004430039

प्रायोजन

हम सर्वश्रेष्ठ की मदद करते हैं

हम बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित करते हैं।

2015

Blancpain GT के साथ भागीदारी

Forex4you एक बार फिर विश्वप्रसिद्ध रेसिंग ईवेंट Blancpain GT के प्रायोजक बने हैं। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक होने के साथ-साथ हम वित्तीय क्षेत्र से एकमात्र भागीदार भी हैं। इस शानदार रेस को देखने के लिए 70,000 दर्शक मौजूद थे, जिनमें Forex4you के 47 भाग्यशाली ग्राहक भी थे जिन्होंने इस रेस को देखने का मौका जीता था। यह होती है आदर्श भागीदारी, जहां गति और अचूकता की जीत होती है। यही दो मूल्य Forex4you के दिल के सबसे करीब हैं।

2014

Kontinental Hockey League के आधिकारिक भागीदार

Forex4you सगर्व Kontinental Hockey League के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा करते हैं – किसी प्रमुख फॉरेक्स प्लेटफॉर्म और आइस हॉकी के सितारों से जड़े इस खेल समुदाय के बीच पहला सहयोग। खेल और सच्ची टीम भावना के प्रति प्रेम हमें एकत्र लाते हैं, इसलिए KHL 2013-2014 चैंपियनशिप को सपोर्ट करना हमारे लिए एक स्वाभाविक निर्णय था और हमें उम्मीद है कि यह फॉरेक्स उद्योग जगत के लिए एक रुझान बनाएगा। अपने कार्य को सर्वोत्तम तरीके से करना, साथ ही उचित प्रतियोगिता के प्रति नितांत आदरभाव ऐसी चीज़ें हैं जो हम KHL के सितारों से सीख सकते हैं, जोकि इस धरती पर आइस हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।