कानूनी जानकारी
कानूनी जानकारी
कानूनी जानकारी
कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा
सर्वाधिकार सुरक्षित
साइट पर मौजूद सभी जानकारी और अन्य सामग्री ई-ग्लोबल ट्रेड एँड फाइनान्स ग्रुप, इन्क. की बौद्धिक संपदा है। इस जानकारी का संपूर्ण या आंशिक रूप में उपयोग केवल ई-ग्लोबल ट्रेड एँड फाइनान्स ग्रुप, इन्क. की सहमति से ही कानूनी माना जाएगा।
तृतीय पक्षों द्वारा जानकारी के उपयोग को प्रतिबंधित करने का अधिकार कंपनी अपने पास सुरक्षित रखती है।
सभी Share4you तथा Forex4you ट्रेडमार्क E-Global Trade & Finance Group, Inc. की बौद्धिक संपदा हैं। उपरोक्त ट्रेडमार्क्स का अनधिकृत उपयोग करने पर संबंधित क्षेत्राधिकार के कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
साइट पर जानकारी और अन्य वस्तुएं बदलना, विकृत करना या अतिरिक्त सामग्री डालना आदि गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। साइट पर प्रकाशित सूचना के अधिकार का अनधिकृत उपयोग प्रतिबंधित है।
साइट की आरंभिक सामग्री केवल निजी उपयोग हेतु है।
वेबसाइट उपयोग के नियम व शर्तें
साइट पर आकर या यहां प्रकाशित जानकारी का उपयोग कर आप वर्तमान नियम व शर्तों को स्वीकृति देते हैं।
साइट के सभी उपयोगकर्ता नियम व शर्तों को आसानी से देख सकते हैं।
यह साइट E-Global Trade & Finance Group, Inc. की जानकारी का अधिकारिक स्रोत है। इस साइट की सामगरी कंपनी द्वारा ग्राहकों को दी जा रही सेवाओं का वास्तविक वर्णन करती है।
E-Global Trade & Finance Group, Inc. पुष्टि करते हैं कि यहां प्रकाशित जानकारी विश्वसनीय है और सुरक्षित जानकारी के मानकों का अनुपालन करती है।
इस साइट का उद्देश्य है आगंतुकों को E-Global Trade & Finance Group, Inc. की सेवाओं की जानकारी देना। E-Global Trade & Finance Group, Inc. से असंबंद्ध कारणों के चलते साइट प्रयोक्ताओं की पहुंच से बाहर होने की स्थिति में कंपनी ज़िम्मेदार नहीं होगी।
E-Global Trade & Finance Group, Inc. के पास जानकारी को बिना पूर्वसूचना दिए बदलने या हटा देने का अधिकार होगा।
E-Global Trade & Finance Group, Inc. साइट के निर्बाध कार्य करने की गारंटी नहीं देते।
कंपनी साइट का रखरखाव और उसकी उपयोगिता सूचना कानून के अनुसार रखेगी।
साइट पर आने या उस पर स्थित जानकारी के उपयोग के संबंध में किसी तृतीय पक्ष को भुगतने पड़े किसी भी नुकसान, कीमत या हानि (प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, दुर्घटनात्मक, मुनाफ़े का नुकसान, आदि) के लिए E-Global Trade & Finance Group, Inc. ज़िम्मेदार नहीं होंगे।
तृतीय पक्ष दायित्व
साइट पर स्थित जानकारी इस्तेमाल करने वाले सभी पक्ष अपने कार्यों के लिए प्रत्यक्ष रूप से ज़िम्मेदार होंगे और साइट पर प्रकाशित जानकारी के उपयोग से संबंधित सभी नियमों, शर्तों और मर्यादाओं के अनुपालन के लिए बाध्य होंगे।
पक्ष साइट के उपयोग संबंधी नियमों व शर्तों, कॉपीराइट, और संबंधित कानूनों और विनियमों का अनुपालन करने का वचन देते हैं।
पक्ष ज़रूरत पड़ने पर साइट पर प्रकाशित जानकारी के उपयोग का उनका अधिकार साबित करने के लिए बाध्य होंगे। अनुपस्थिति की स्थिति में पक्षों पर कानून के मुताबिक आपराधिक या दीवानी मुकदमा दायर किया जा सकता है।